
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म छपाक के चलते चर्चा में हैं। दरअसल छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर दैसे बेहद संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म हैं। इसके प्रमोशन के लिए दीपिका कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस बीच दीपिका जेएनयू में हमले के विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने दिल्ली पहुंची थीं। जिसके बाद से हीसोशल मीडिया पर #boycottchhapak ट्रेंड करने लगा था। अब दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने को लेकर असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का बयान आया है। दरअसल हिमंता ने दीपिका के इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। हिमंता ने कहा है कि मुझे लगता है कि दीपिका ने अपने प्रॉड्यूसर द्वारा फिल्म प्रचार पर बिना इन्वेस्टमेंट के लाइमलाइट हासिल करने के लिए ऐसा किया है।बता दें कि बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस मुद्दे पर कहा था कि वो बहुत दुखी है क्योंकि दीपिका टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी नजर आई हैं। मनोज तिवारी ने कहा था कि जेएनयू हिंसा का हम विरोध करते है लेकिन कुछ लोगों की साजिश ने धक्का पहुंचाया है। उन्होंने आगे कहा कि दीपिका तो हमेशा फौज के साथ होती है तो वो उस आर्मी के लिए बर्बादी का नारा लगाने वालों के साथ कैसे खड़ी हो गई, दुनिया के सामने ये बहुत खराब संदेश गया है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/382HFdh

