Dance Plus 5: चैलेंज राउंड में सूरज-प्रियंका को हराकर भीम बहादुर ने मारी बाजी

Mohit
0

स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सिक्किम के रहने वाले आर्मी के जवान भीम बहादुर छेत्री (Bhim Bahadur Chettri) ने इस हफ्ते प्रसारित एपिसोड में कैप्टन धर्मेंश के चैलेंज राउंड में बिहार के रहने वाले सूरज भार्गव और उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की जोड़ी को धमाकेदार टक्कर दी। इस राउंड में भीम ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। भीम ने अपने परफॉर्मेंस में शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक्ट किया। भीम का एक्ट धमाकेदार था। फरफॉर्मेंस के बाद शो में मौजूद सभी दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। साथ ही सभी कैप्टन और सुपर जज रेमो ने ताली बजाकर उनके एक्ट की सराहना की। वहीं सूरज-प्रियंका की जोड़ी ने अप्सरा नारी गाने पर शानदाप परफॉर्मेंस दिया। सूरज ने इस एक्ट में भष्मा सुर का किरदार निभाया वहीं प्रियंका ने अप्सरा का किरदार निभाया। परफॉर्मेंस के बाद सभी ने दोनों की खूब तारीफ की। साथ ही रेमों ने दोनों को और बेहतर करने की सलाह दी। इस राउंड में भीम को 37 अंक मिले जबकि सूरज-प्रियंका की जोड़ी को 34 अंक मिले। मतलब इस राउंड में भीम बहादुर ने जीत दर्ज की।ईस्ट सिक्कम के एक छोटे से गांव जितलांग के रहने वाले भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। आर्मी जवान (Army Jawan) भीम बहादुर छेत्री के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 25 साल के भीम ने अपने डांसिंग स्किल से सबको चकित कर दिया है। भीम पहले ऐसे जवान हैं, जिन्होंने डांस प्लस (Dance Plus) के मंच पर कदम रखा और ऑडिशन दिया।बता दें कि भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। आर्मी जवान भीम ने अपना जीवन भारत के नाम समर्पित कर दिया है और साथ ही अपने डांस के पैशन को भी जिंदा रखा है। भीम ने अपने जीवन में अब काफी संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FKOrs1

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top