भोजपुरी स्टार आकांक्षा दुबे की मौत के लिए कौन है जिम्मेदार, मां ने किया ऐसा सनसनी खुलासा

Mohit
0

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने यहां सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि आकांक्षा की हत्या हुयी है। बेटी की मृत्यु की सूचना पर सोमवार सुबह मुबंई से वाराणसी पहुंची मधु दुबे ने कहा कि उनकी पुत्री बहादुर थी और वह आत्महत्या जैसा कायरना कृत्य नहीं कर सकती। उन्होने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ बेटी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया।ये भी पढ़ेंः एसएस राजामौली को ऑस्कर 2023 में शामिल होने के लिए नहीं मिले थे मुफ्त टिकट, बड़ी राशि का भुगतान कर समारोह में हुए थे शामिलगौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री का शव एक होटल में फांसी के फंदे से लटका मिला था। वह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में 22 मार्च को वाराणसी पहुंची थी। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया कि भोजपुरी गायक समर सिंह उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी।ये भी पढ़ेंः Pathaan Ott Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन OTT पर रिलीज होगी शाहरुख खान की पठानउन्होंने आरोप लगाया कि समर सिंह ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी। वह लगातार आकांक्षा को प्रताड़‍ित करता था और मारता-पीटता भी था। मां ने दावा किया है समर सिंह ने आकांक्षा से 5 करोड़ रुपये लिए थे और जब भी वह पैसे मांगती थी तो समर सिंह उसके साथ ज्‍यादती करता था। मां के मुताबिक, समर सिंह काम के एवज में आकांक्षा को पैसे भी नहीं देता था। अगर वह किसी किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करती थी तो समर सिंह एक्‍ट्रेस संग मारपीट करता था। आकांक्षा की मां ने बताया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब सिंगर समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर संजय सिंह ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी दी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XBPVUFm

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top