
भारतीय फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल कैटेगरी में पुरस्कार मिला। बता दें कि यह पहली बार है जब किसी इंडियन सिनेमा को इस श्रेणी में ऑस्कर मिला हो। आरआरआर फिल्म को ऑस्कर मिलने पर पूरे भारत में खुशी का माहौल है। सेलेब्रिटी से लेकर फैंस तक ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। फिल्म ने सबसे बड़ा अवॉर्ड तो मिल गया, लेकिन होस्ट जिमी किमेल ने इस खुशी का माहौल बिगाड़ दिया।यह भी पढ़ें : Pebble ने किया कमाल, मार्केट में उतारी हिंदी में चलने और बोलने वाली वॉच, कीमत सिर्फ इतनी सीदरअसल, ऑस्कर को होस्ट करने वाले जिमी किमेल ने समारोह के दौरान आरआरआर को बॉलीवुड की फिल्म कह दिया था। जबकि, एसएस राजामौली ने खुद कहा था कि यह तेलुगू फिल्म है। साउथ सिनेमा से निकल कर आई इस फिल्म को बॉलीवुड का बताने पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की है।यह भी पढ़ें : अब जावेद अख्तर ने की पाकिस्तान पर उर्दू स्ट्राइक, किया इज्जत का इतना बुरा हालएक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, #Oscar को कंट्रोवर्सी और मतभेद करना पसंद है। #RRR को बॉलीवुड फिल्म कहना वह भी तब जब क्रिएटर्स ने इसे इंडयन फिल्म के नाम पर महीनों तक प्रमोट किया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, जिमी किमेल करेक्शन- आरआरआर भारतीय, तेलुगू, तमिल फिल्म है न कि बॉलीवुड फिल्म। एक अन्य यूजर ने यह कह दिया कि आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म बताने पर अकादमी को शर्म आनी चाहिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ykHiTDC

