
नई दिल्ली। ईद के मौके पर धूम मचाने के लिए इश्क मूवी तैयार है। यह फिल्म एक्शन और रामांस का जबरदस्त डोज देने वाली है। साईदीप फिल्मस के बैनर तले बनी इश्क मूवी एक एक्शन और रोमांस जॉनर की मूवी है। इस मूवी के प्रड्यूसर कोई और नहीं बल्कि राजकुमार हैं। इस मूवी का ट्रेलर भी जारी हो गया है जिसें देखकर साफ पता चलता है कि इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ दर्शकों को एक्शन का भी डबलडोज मिलने वाला है। यह भी पढ़े : सिक्किम की इस बेहद खूबसूरत पुलिसवाली की दीवानी हुई दुनिया, जानिए कैसे हुई मशहूरइश् फिल्म के प्रोड्यूसर राजकुमार ने कहा है कि इस फिल्म कहानी में जितना प्रेम और इमोशन है, उतना ही एक्शन और थ्रिल भी है। जिसे देखकर दर्शक सीटियां बजाने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं, फिल्म को लेकर एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा, मेरे लिए यह फिल्म बेहद खास है। इसकी कहानी ने मेरा दिल को छू लिया है। हमने इस फिल्म को पूरे शिद्दत से बनाया है। इसलिए उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। यह भी पढ़े : अब आई चौकोर पहियों वाली साइकिल! जानिए सड़क पर कैसे दौड़ती हैउन्होंने कहा कि इश्क मूवी को जो भी एक बार देख लेगा उससे जरूर भोजपुरी सिनेमा से प्यार हो जाएगा। फिल्म रिलीज करने के लिए ईद का वीक सिनेमा के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में इस फिल्म का प्रदर्शन होना मेरे लिए बहुत गौरव की बात है
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c0BsuXF

