
‘आदिपुरुष’ फिल्म के नए पोस्टर में कथित रूप से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए निर्माताओं के खिलाफ मुंबई में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ओम राउत, प्रोड्यूसर भूषण कुमार के खिलाफ की गई है। शिकायत में हिंदू माइथोलॉजी के कैरेक्टर्स को ठीक ढंग से ना दिखाने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।ये भी पढ़ेंः निया शर्मा ने पहना साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज, फिर हुआ कुछ ऐसा! जानकर रह जाएंगे दंगसनातन धर्म के संत संजय दीनानाथ तिवारी ने मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में मुंबई हाईकोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के जरिए केस शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि फिल्म के नए पोस्टर में हिंदी धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस के चरित्र को गलत तरीके से प्रदर्शित करके फिल्म निर्माता ओम राउत ने हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि आदिपुरुष सभी पात्रों को जनेऊ के बिना दिखाया गया है। हिंदू सनातन धर्म में जनेऊ का विशेष महत्व है, जिसका पालन कई सदियों से सनातन धर्म के अनुयायी पुराणों के आधार पर करते आ रहे हैं।ये भी पढ़ेंः भोजपुरी स्टार आकांक्षा दुबे की मौत के लिए कौन है जिम्मेदार, मां ने किया ऐसा सनसनी खुलासाइतना ही नहीं फिल्म के पोस्टर में माता सीता मांग में सिंदूर नहीं लगाया है। श्रीराम और माता सीता का किरदार निभा रहे एक्टर्स को अधूरे लुक में देख लोग नाराज हो रहे हैं। बता दें बीते साल आदिपुरुष का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें सैफ अली खान जो कि फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं उनकी दाढ़ी और आंखों के काजल पर खूब बवाल कटा था। आपको बता दें कि मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में आदिपुरुष के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ओम राउत और सभी कास्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 (A), 298, 500, 34 के तहत केस दर्ज हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OMkGW2a

