असम पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर priyanka chopra इस अमेरिकी को कर रही हैं डेट!

Mohit
0

बॉलीवुड की देसी गर्ल और असम पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा और सिंगिंग सेंसेशन निक को एक साथ देखा गया है। इसके बाद ऐसी अफवाहें हैं कि प्रियंका निक को डेट कर रही हैं।रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में दोनों को कई बार साथ देखा गया है। दोनों को न्यूयॉर्क में हर साल आयोजित होने वाले 2017 मेट गैला के बाद से साथ देखा जा रहा है। वे साथ में काफी समय बिता रहे हैं।हालांकि, जब उनसे अमेरिकी चैट शो के दौरान इसके बारे में पूछा गया तो प्रियंका ने कहा कि चूंकि वे दोनों राल्फ लॉरेन पहने हुए थे और एक दूसरे को पहले से ही जानते थे, इसलिए दोनों साथ में इवेंट में गए थे।रिपोर्टों के मुताबिक, निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। दोनों को हॉलीवुड के शो फ्राइडे ब्यूटी एंड द बीस्ट लाइव कॉन्सर्ट शो में भी देखा गया था। प्रियंका को निक और उसके दोस्तों के साथ अमेरिका में फोटोग्राफी करते और छुट्टी बिताते हुए देखा गया था।गौरतलब है कि निक जोन्स ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी साझा की थी, जहां वे प्रियंका के साथ नजर आ रहे थे। इस तरह दोनों की बीच की नजदीकियों ने डेटिंग की आशंकाओं को जन्म दे दिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2waq2rk

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top