
दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता दिवंगत गायक व संगीतकार भूपेन हजारिका का कोलकाता में स्थित घर को असम सरकार ने खरीद लिया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वनंद सोनोवाल ने इससे संबंधित निर्देश पर हस्ताक्षर कर असम सरकार के संस्कृति विभाग को निर्देश दिया था कि वह टालीगंज के गोल्फ क्लब रोड स्थित उक्त घर को खरीदेें। असम के संस्कृति मामलों के मंत्री नव कुमार दोले व मुख्यमंत्री के सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी हाल में कोलकाता पहुंचे और औपचारिकाताओं को पूरा किया।मुंबर्इ में शिफट होने के बाद हजारिका ने बेचा था यह घर बता दें कि घर के मालिक सुशील कुमार डांगी थे जो कि महानगर में विशिष्ट चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं जिन्हें हजारिका ने 90 के दशक में उस वक्त घर बेच दिया था जब वह कोलकाता से मुंबई शिफ्ट हुए थे। 77बी गोल्फ क्लब रोड, टालीगंज में स्थित घर हजारिका का कोलकाता में पहला घर था जब वह महानगर में 1952 में आये थे। कोलकाता में उन्होंने बतौर संगीतकार अपना करियर शुरू किया और भारतीय संगीत जगत के विशिष्ट संगीत हस्तियों के साथ यहां चर्चा का दौर चला था।हजारिका ने इस घर में अपनी कई रचनाएं की लता मंगेशकर, हेमंत कुमार, किशोर कुमार और मन्ना दे ये सभी उनके घर में अक्सर आते थे।हजारिका ने 1950 में पहले घर किराये पर लिया था । हजारिका का प्रसिद्ध गीत , ‘ओ गंगा तुम बहती हो क्यों’ यहीं तैयार किया गया था। तीन दशकों तक रहने के बाद हजारिका ने यह घर खरीद लिया था। तब वह मुंबई में काम में डूब गये थे और उन्हें दुनिया भर की सैर करनी पड़ती थी। 90 के दशक के आखिर में वह मुंबई में स्थापित हो गये तब हजारिका ने यह घर बेच दिया था। असम के लोगों की भावनाआें से जुड़ा है यह घर बता दें कि हजारिका ने इस घर में अपनी कई रचनाएं की थीं और यह घर असम के लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।शायद इसी कारण से असम के मुख्यमंत्री बनने के बाद सोनोवाल ने यह घर खरीदने का फैसला किया। उन्होंने अधिकारियों व एक मंत्री को बातचीत के लिए कोलकाता भेजा। सूत्रों के मुताबिक एक करोड़ रुपये की एवज में यह घर बेचा गया। हालांकि असम सरकार ने घर की कीमत के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MB1y04

