अपने गाने से असम की महिला ने जीता singer नेहा कक्कड़ का दिल, बदले में मिला ये खास गिफ्ट

Mohit
0

लोकप्रिय रियालिटी शो इंडियन आइडल के ऑडिशन में असम के एक प्रतिभागी को शो की जज नेहा कक्कड़ ने बहुत ही खास गिफ्ट दिया है। सागरिका डेका नाम की प्रतिभागी ने ऑडिशन में सिर्फ गाना ही नही गाया, बल्कि जजेस के दिलों में अपनी सादगी से एक जगह भी बना ली है।रिपोर्ट के अनुसार, नेहा कक्कड़ ने इस प्रतिभागी को आथिक मदद देने की पेशकश की है। जब उन्हें पता चल कि सागरिका और उनके पति प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बहुत मुश्किल से कोलकाता आने का खर्च इक्ठ्ठा कर पाए हैं। कोलकाता ऑडिशन के दौरान, असम के एक गांव से अपनी किस्मत आजमाने के लिए आई सागरिका ने जजों को जापी और गमछा भेंट की। सागरिका ने जजों को बताया था कि वह एक ऐसे गांव से है जहां दो साल पहले तक बिजली कनेक्शन नहीं था। सागरिका ने कहा कि अपने गांव में बिजली के कनेक्शन के बाद वह अपने पति के मोबाइल पर गानों को सुनकर गायन सीखना शुरू किया।जब सिंगर नेहा कक्कड़ ने उनके पति को मंच पर आमंत्रित किया, तो सब लोग यह जानकर आश्चर्यचकित रह गए कि उन्होंने सागरिका को ऑडिशन में लाने के लिए अपने छोटे चाय बागान पर लोन लिया है। पति-पत्नी अपनी कहानी बया करते हुए रोने लगे, जिससे सभी लोग भावुक हो गए।नेहा उनकी इस स्थिति से इतनी भावुक हो गईं कि उन्होंने तुरंत उनकी पूरी ऋण राशि का भुगतान करने की ज़िम्मेदारी अपने पर ले ली। साथ ही उन्होंने उनके पति का खड़े होकर आह्वान भी किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yW1WUQ

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top