दर्शकों के प्यार को तरसी लव सोनिया, जानिए कितनी हुई कमाई

Mohit
0

गणेश उत्सव के पहले शुक्रवार को छोटी बड़ी नौ फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, जिनमें से तीन फ़िल्मों की चर्चा अधिक रही। ये फ़िल्में हैं मनमर्ज़ियां, लव सोनिया और मित्रों। इन तीनों फ़िल्मों में मनमर्ज़ियां ने सबसे अच्छा कलेक्शन किया है, मगर वो भी उम्मीद से कम है।आम तौर पर अपराध जगत की इंटेंस कहानियों पर फ़िल्में बनाते रहे अनुराग कश्यप इस बार इश्क़ के दरिया में कूद पड़े और मनमर्ज़ियां बना डालीं। अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और संजू से स्टार बने विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये। मनमर्ज़ियां ने पहले दिन 3.52 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो उम्मीद से कम है। इस शुक्रवार एक और बेहद चर्चित फ़िल्म आयी- लव सोनिया। तबरेज़ नूरानी निर्देशित लव सोनिया मानव तस्करी के संवेदनशील मुद्दे को हाइलाइट करती एक विचारोत्तेजक फ़िल्म है, जिसमें मनोज बाजपेयी, आदिल हुसैन और राजकुमार राव से लेकर मृणाल ठाकुर, फ्रीडा पिंटो, रिचा चड्ढा और हॉलीवुड अदाकारा डेमी मूर तक ने अहम किरदार निभाये हैं। कई इंटरनेशनल फेस्टिवलों में सराही जा चुकी लव सोनिया को भारतीय दर्शकों ने लगभग नकार दिया है। फ़िल्म को महज़ 30 लाख रुपए का कलेक्शन पहले दिन मिला है। अब बात मित्रों की। नितिन कक्कड़ निर्देशित मित्रों एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें जैकी भगनानी और कृतिका कामरा ने लीड रोल्स निभाये हैं। टीवी एक्ट्रेस कृतिका का यह डेब्यू है। मित्रों को मिले-जुले रिव्यूज़ मिले हैं, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर दर्शकों के फ़ैसले में कोई मिलावट नहीं है। उन्होंने जैकी की मित्रों से कोई यारी नहीं निभायी और फ़िल्म को पहले दिन 50 लाख ही मिल सके।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MxKiIE

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top