
असम की फिल्म ने इस बार कमाल कर दिया आैर भारत की एक मात्र फिल्म बन गर्इ जिसका एेलान आॅस्कर के लिए अधिकारिक ताैर पर हो चुका है। इस फिल्म का नाम विलेज रॉकस्टार है। जिसने ये बड़ा काम करके दिखाया है। फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हैं क्योंकि अभी तक आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड से किसी भी फिल्म की नाम ऑस्कर के लिए सामने नहीं आया है। बता दें कि असम में इस फिल्म के काफी ज्यादा चर्चे है और इस फिल्म में मुख्य भूमिका बनिता दास और मानबेंद्र दास ने निभाई थी जो कि असम के जाने माने नाम है। विलेज रॉकस्टार्स को मिल चुका है बेस्ट फीचर फिल्म अवार्डसिनेमा में विशेष योगदान के लिए 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 (National Film Awards 2018) में असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार्स को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी चुना जा चुका है। असमिया सिनेमा के लिए यह एक रोमांचक क्षण है। इस फिल्म को 29 साल बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इस फिल्म का निर्देशन रीमा दास ने किया है।
निर्देशक रीमा दास इस फिल्म के लिए मिल चुका है सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार इससे पहले वर्ष 1987 में जाहनु बरुआ की हलोधिया चोरये बोधन खई ने यह पुरस्कार जीता था। रीमा ने विलेज रॉकस्टार्स के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी जीता है। इस फिल्म ने भनिता दास के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का सम्मान भी हासिल किया है। इस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 के दौरान सर्वश्रेष्ठ लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट मल्लिका दास के काम के लिए भी सराहना भी मिल चुकी है।क्या है कहानीगुवाहाटी के निकट रीमा के अपने छायागांव में निर्मित विलेज रॉकस्टार्स गरीब बच्चों की अद्भुत कहानी है, जो मजेदार जीवन का लुप्त उठाते हैं। फिल्म का एक रॉक बैंड के रूप में बच्चों के साथ आगाज होता है। इसे बहुत ही मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है।ये फिल्में भी है रेस मेंहालांकि कई फिल्मों को लेकर चर्चा है लेकिन उनकती आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि इसके लिए लंबी रेस चल रही है जिसमें अक्षय कुमार की पैडमैन, दीपिका पादुकोण की पद्मावत, नवाजुद्दीन सिद्दिकी की मंटो, आलिया भट्ट की राज़ी, वरूण धवन की अक्टूबर, लव सोनिया, 102 नॉट आउट जैसी फिल्में शामिल हैं।Film Federation of India announces Assamese film #VillageRockstars as the official Oscar entry from India this year. pic.twitter.com/Z01pE6d4a8
— ANI (@ANI) 22 September 2018
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xwciHS

