कल पूरे देश में रिलीज होगी विलेज रॉकस्टार्स, फिल्म ऑस्कर के लिए हुई है नॉमिनेट

Mohit
0

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चार आवॉर्ड हासिल करने वाली असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार्स शुक्रवार(28 सितंबर) को पूरे देश में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई है, जो एक असमिया फिल्म के लिए गर्व की बात है। रिमा दास द्वारा निर्देशित इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और इंडिया प्रीमियर मुंबई फिल्म फेस्टिवल, मुंबई 2018 में किया गया है। इसके अलावा फिल्म की स्क्रीनिंग कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी किया गया है। बता दें रीमा दास ने फिल्म मेकिंग सीखने के लिए किसी भी तरह की कोई ट्रेनिंग या इंस्टीट्यूट में दाख़िला नहीं लिया था। इसके बावजूद भी उनकी फ़िल्म विलेज रॉकस्टार ऑस्कर के लिए नामांकित हुई है। इस फ़िल्म को बनाने में उन्हें पूरे चार साल लगे।राज्य सरकार ने दिया 50 लाख रुपए की मददअसम सरकार ने फिल्म विलेज राॅकस्टार के लिए 50 लाख को फंड देने का एेलान किया है। मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ये फैसला लिया। राज्य सरकार ने यह फंड एक्टर आदिल हुसैन के अनुरोध के बाद जारी किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्टर आदिल हुसैन ने ट्वीटर पर असम सरकार से आॅस्कर में नामिनेटेड फिल्म विलेज राॅकस्टार के लिए पांच करोड़ का फंड जारी किया जाए। क्योंकि सभी देशों ने अमेरिका में पहले से ही अपना अभियान शुरू कर दिया है। ये है की कहानीविलेज रॉकस्टार्स कहानी है धुनु नाम की एक छोटी बच्ची की जो आगे जाकर एक रॉकस्टार बनना चाहती है, पर उसकी विधवा मां के लिए उसे एक गिटार ख़रीद कर देना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।धुनु अपनी ग़रीबी के आगे झुकती नहीं है और एक नकली गिटार बनाकर अपने साथियों के साथ एक बैंड बना लेती है। एक तरफ़ अपने सपनों की दुनिया में खोए बच्चों का ये रॉकबैंड और दूसरी तरफ़ बाढ़ जैसे कई मुश्किल हालातों से जूझता गांव वालों का जीवन, यही है विलेज रॉकस्टार्स की कहानी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ij3mdb

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top