दिशा, तब्बू के कारण प्रियंका ने छोड़ी भारत

Mohit
0

बॉलीवुड की देसी गर्ल व असम पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत दिशा पाटनी और तब्बू के कारण छोड़ी है। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म भारत बना रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका का चयन किया गया था और उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है।कहा जा रहा था कि निक जोनस के साथ सगाई के कारण प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी थी , लेकिन अब चर्चा है कि प्रियंका ने निक की वजह से नहीं छोड़ी है, बल्कि इसका कारण कुछ और ही है।कहा जा रहा है कि प्रियंका ने फिल्म भारत दिशा और तब्बू के कारण छोड़ी है। जब प्रियंका ने फिल्म साइन की थी उस समय वो अकेली एक्ट्रेस थी। बाद में दिशा और तब्बू की एंट्री हुई, जिसकी वजह से प्रियंका थोड़ी परेशान हो गयी। इसलिए उन्होंने फिल्म छोडऩा ही सही समझा। प्रियंका के फिल्म छोडऩे के बाद कैटरीना को सलमान के अपोजिट साइन कर लिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CTMsmB

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top