नहीं देखा होगा सपना चौधरी का ऐसा जलवा, वीडियो हो रहा वायरल

Mohit
0

हरियाणवी डांस सपना चौधरी का सुपरस्टार अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सपना का सुपरस्टार वीडियो 4 सितंबर को रिलीज किया गया है। बता दें कि हरियाणवी अंदाज में दिलों पर राज करने वाली सपना पिछले कुछ दिनों से वेस्‍टर्न अंदाज में भी डांस करती दिख रही हैं। इस नए वीडियो में सपना चौधरी देसी और स्‍टाइलिश दोनों तरह के अंदाज एक साथ दिखाते हुए दिख रही हैं। लेकिन इस वीडियो में सपना ने अपने एक छोटे से क्लिप से फेमस हुईं प्रिया प्रकाश वारियर को भी हरियाणवी टक्‍कर दी है।सपना चौधरी का यह नया गाना 4 सितंबर को ही रिलीज किया गया है, जिसमें वह काफी अलग लुक में दिख रही हैं। सुपरस्‍टार टाइटल से रिलीज किए गए इस गाने की शुरुआत में सपना एक बंगले में नौकरानी बनी नजर आ रही हैं। लेकिन अपने सपना में सपना खुद को किसी सुपरस्‍टार से कम नहीं मान रही हैं। यूट्यूब पर सोनोटैक द्वारा अपलोड किए गए इस गाने में सपना के साथ सोनू गौड़ नजर आ रहे हैं। इस गाने को आवाज दी है सिंगर माही पंचल ने। बता दें कि सपना इन दिनों काफी अलग-अलग अंदाज में दिख रही हैं। फिल्‍मों से लेकर स्‍टेज शोज तक, सपना इन दिनों काफी एक्टिव हैं। हाल ही में सपना ने अपनी बॉलीवुड एंट्री की भी घोषणा की है। वह जल्‍द ही दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट टाइटल की फिल्‍म में एक्टिंग करती भी नजर आएंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xdS0Ce

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top