रिकॉर्ड कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली में हुई थीं इतनी गलतियां, यहां जानें सभी

Mohit
0

रिकॉर्ड कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली : द बिगिनिंग ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म के सभी वर्जन ने वर्ल्डवाइड करीब 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शानदार क्लाइमेक्स, बेहतरीन ग्राफिक्स, स्टार्स की जोरदार एक्टिंग और जबरदस्त डायरेक्शन की बदौलत यह फिल्म दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में कुछ गलतियां भी हैं। वहीं बाहुबली-2: द कन्क्लूजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 28 अप्रैल से सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी। डायरेक्टर एसएस राजामौली की इस फिल्म के पहले पार्ट यानी बाहुबली : द बिगिनिंग में कई गलतियां हुई थी। उम्मीद की जा रही है कि वैसी गलतियां फिल्म के दूसरे भाग में देखने को ना मिले। आईए जानते हैं कहां-कहां हुई थी गलतियांMistake-1प्रभास (शिवा) और तमन्ना भाटिया (अवंतिका) पर फिल्माए गए रोमांटिक गाने के आखिर में (लगभग 2.20 मिनट के आसपास) तमन्ना दो अलग-अलग स्टाइल की चोली में दिखाई दीं है। शुरुआत से अलग इस सीन में वे रिबन नॉट (knot) वाली चोली में दिखी हैं।Mistakes- 2फिल्म में बंधक बनीं देवसेना (अनुष्का शेट्टी) चबूतरे के आसपास लकड़ियां बीनती दिखाई दी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वहां आसपास एक भी पेड़ नहीं था।Mistake-3नंगे पैर झरने और पहाड़ चढ़कर प्रभास (शिवा) ऊपर चढ़ते हैं। हालांकि, दूसरे ही सीन में उन्हें जूतों के साथ लड़ते दिखाया गया है।Mistake-4थोड़ी दौड़ लगाने के बाद सामान्य तौर पर हम ऊंची छलांग लगाते हैं। इसके विपरीत इस सीन में प्रभास (शिवा) बिना गति बनाए चट्टान से कूद कर खड़े हो जाते हैं।Mistake-5अमरेंद्र बाहुबली की कहानी कटप्पा, शिवा को सुनाता है। जाहिर तौर पर कटप्पा को आखों-देखी या प्रत्यक्षदर्शी द्वारा सुनाई गई बातें बतानी थी। लेकिन कटप्पा उसे भालाल देव (राणा दग्गुबती) की वह बात भी बताता है, जिसमें भालाल अपने भाई अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) को मारने के लिए रस्सी हटाने का प्रयास करता है। याद हो कि जब यह सीन फिल्म में दिखाया गया था, तब राणा-प्रभास को छोड़ कोई भी आसपास नहीं था। ऐसे में कटप्पा को यह बात किसने बताई... यह सोचने वाली बात है।Mistake-6मानोहारी सॉन्ग के दौरान अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) और भालाल देव (राणा दग्गुबती) के कपड़ों में बहुत चैजेंस दिखे हैं। पहले वे किसी और आउटफिट में थे और गाने के दौरान वे दूसरे कपड़ों में दिखाई दिए हैं।Mistakes-7फिल्म के एक सीन में पहाड़ चढ़ते वक्त प्रभास (शिवा) लगभग 200-300 मीटर की ऊंचाई से गिर जाता है। हालांकि, इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उन्हें एक खरोंच भी नहीं आती!Mistake-8लड़ाई शुरू होने से पहले अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) अपनी कलाई काटता है और खून देवी मां की मूर्ति पर चढ़ाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि छोटा से कट लगने से इतना सारा खून कैसे बह सकता है?Mistake-9फिल्म के गाने धीवर.. में प्रभास (शिवा) तमन्ना भाटिया (अवंतिका) का पीछा करते हुए ढेर सारी लताओं/जड़ों में फंस जाते हैं। हालांकि, दूसरे सीन में वहां सिर्फ एक ही लता/जड़ दिखाई गई है।Mistake-10फिल्म के एक सीक्वेंस में तमन्ना भाटिया (अवंतिका) अपनी दोस्त को नदी के किनारे बैठाकर, खुद पेड़ पर चढ़कर उस टैटू बनाने वाले व्यक्ति का इंतजार करती हैं। इस सीन में पहले तमन्ना की दोस्त को फुल स्लीव्ज ड्रेस में और दूसरे ही सीन में स्लीवलेस आउटफिट में दिखाया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O27IaI

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top