
बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अक्सर ही देशे से जुड़े गंभीर मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से देते रहते हैं। हाल ही में अक्षय ने एक विडियो सोशल साइट ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि घर-घर में टॉयलेट होना क्यों जरूरी है।अक्षय कुमार के इस विडियो सोच और शौच को उनके प्रशंसक काफी सराह रहे हैं। अक्षय ने इस विडियो में घर में शौच नहीं रखने की वजह से महिलाओं को होने वाली दिक्कतों, बढ़ती बीमारियों और हर दिनों होनेवाली हजारों बच्चों की मौत से जुड़े भयावह पहलुओं के बारे में बताया है, जो वाकई आपको काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर देगा।
अक्षय के इस विडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया और रीशेयर किया है। लोग लगातार इस विडियो पर कॉमेंट कर रहे हैं। अक्षय ने इस विडियो के जरिए उन लोगों से आज के आज घर में शौचालय बनाने का काम शुरू करने का निवेदन किया है, जिनके घरों में टॉयलेट नहीं और वे बाहर खुले में शौच किया करते हैं।अक्षय ने देश के सफाई अभियान को एक अहम प्रयास बताते हुए सभी से इस कार्य में अपना योगदान देने की अपील की है।Time hai apni #SochAurShauch dono badalne ka. Dekhiye, sochiye aur apne vichar bataiye pic.twitter.com/qpYdZwUpQ9
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 24, 2017
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oRSZEh

