
हॉलीवुड में धमाल मचा रही बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक हमशक्ल भी हैं और वो भी पाकिस्तान में। जी हां, हम पाकिस्तानी मॉडल जाले सरहदी की बात रह रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सरहदी ने खुलासा किया कि उन्हें प्रियंका का बॉडी डबल काम करने के लिए ऑफर दिया गया था।उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने उस साल काम की शुरुआत की थी जिस साल पाकिस्तान में भारतीय चैनल बंद बैन हुए थे और प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। मुझे याद है, मैं एक शो होस्ट कर रही थी। मुझे देखकर सभी को लगा कि मैं प्रियंका चोपड़ा हूं। इस बात की शुरुआत तभी से हुई। मैं शर्त लगा सकती हूं कि अबतक प्रियंका भी मेरे बारे में जान चुकी होंगी। इस बारे में बात करते हए उन्होंने बताया, एक बार एक इंडियन एक्टर, जिसके साथ वह काम कर चुकी थीं। उन्होंने जाले की तस्वीरें अपने दोस्तों और एजेंट्स को भेजी थीं। उस वक्त भारत से किसी ने उन्हें प्रियंका का बॉडी डबल का काम ऑफर किया।बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा की एक डुप्लिकेट सामने आई थीं। नवप्रीत बंगा नाम की यह लड़की एक यूट्यूबर और एक फिटनेस ब्लॉगर हैं। उनकी शक्ल भी प्रियंका से मिलती है। जिस वक्त उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। वह अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। प्रियंका चोपड़ा जल्द हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ द रॉक लीड रोल में हैं। इस फिल्म में प्रियंका नेगटिव किरदार में हैं। यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। प्रियंका फिलहाल इसी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। खबर है कि द रॉक इस फिल्म की प्रमोषन के लिए भारत आ सकते हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड कोस्टार विन डीजल भारत आए थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O293OM

