Assam की ये एक्ट्रेस एन्जॉय कर रही है हनीमून, शेयर की तस्वीरें

Mohit
0

मूल रूप से असम की टीवी एक्ट्रेस शमीन मन्नान अपने शौहर अतुल कुमार के साथ गोवा में हनीमून को एन्जॉय कर रही है। इसकी कुछ तस्वीरें शमीन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में शमीन मन्नान काफी हॉट लग रही है। आपको बता दें कि 3 दिसंबर को शमीन ने अपने गृहनगर डिब्रूगढ़ में ब्वॉयफ्रेंड अतुल कुमार से शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाजों से हुई थी क्योंकि शमीन मन्नान मुस्लिम फैमिली से बिलॉन्ग करती है जबकि अतुल हिंदू हैं। शमीन और अतुल पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में थे। अतुल कॉलेज में शमीन के सीनियर थे। अतुल मुंबई में पोस्ट प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट स्टूडियो(वीएफएक्स)चलाते हैं। उनकी फैमिली मूलत: बिहार की है लेकिन उनकी परवरिश दिल्ली में हुई है। शमीन और अतुल की पहली मुलाकात तब हुई थी जब दोनों बेंगलूरु में इंजीनियरिंग कर रहे थे। शमीन के माता पिता ने भी इंटर रिलीजन मैरिज की थी। शमीन के पिता मुस्लिम हैं वहीं उनकी मां हिंदू हैं। शादी से पहले शमीन और अतुल ने प्री वेडिंग फोटोशूट कराया था। इस पर शमीन का कहना था कि ये क्रिएटिव आइडिया मेरा था क्योंकि मुझे फोटोग्राफी बेहद पसंद हैं। शादी के बाद शमीन और अतुल जंगल सफारी के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने भी गए थे। दरअसल शमीन चाहती थी कि वो अतुल को काजीरंगा घुमाएं। शमीन के मुताबिक अतुल से मेरा कमिटमेंट तब से है जब उन्होंने मुझे फस्र्ट ईयर में प्रपोज किया था। हालांकि हमारी फैमिली भी इसी सोसायटी में रहती है, इसलिए शादी के लिए उनका तैयार होना जरूरी था। हमारी शादी डिफरेंट कल्चर, लैंग्वेज,ट्रेडिशन और रिलीजन के एक्सचेंज का बेहतरीन उदाहरण है। तीन दिन के इवेंट में हल्दी, मेहंदी, संगीत, निकाह और रिसेप्शन हुआ। 11 जून 1992 को डिब्रूगढ़ में जन्मी शमीन की एक छोटी बहन तमन्ना भी है। शुरुआती दिनों में मॉडलिंग के बाद वो मुंबई शिफ्ट हो गई। यहां उन्हें गुलाबरी, सोनी एरिक्सन और मैक्डॉनल्ड के विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। Assam की ये एक्ट्रेस एन्जॉय कर रही है हनीमून, शेयर की तस्वीरेंविज्ञापन में काम करने के बाद उन्हें 2006 में जी टीवी के शो बनूं मैं तेरी दुल्हन में अदिति का रोल मिला। इसके बाद उन्होंने माता पिता के चरणों में स्वर्ग, संस्कार: धरोहन अपनों की, ये है आशिकी, प्यार तून क्या किया और खिड़की जैसे शोज में काम किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pD13cp

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top