
लेडजी वर्सेज रिकी बहल में सर्पोटिंग एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई दीपानिता के सितारें इन दिनों बुलंदियो पर हैं। जल्द ही वे सुपर डांसर्स रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले ही इस बात की घोषणा की गई थी कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में एक एक्शन थ्रिलर बनाई जायेगी, जिसमें पहली बार रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को कास्ट किया गया है। फिल्म यशराज के बैनर तले बनेगी और इसमें इंटरनेशनल स्तर का एक्शन होगा। इस फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर हैं लेकिन अब एक नया चेहरा भी जुड़ गया है, दीपानिता शर्मा के रूप में।दीपानिता ने इस खबर की पुष्टि की है लेकिन रोल के बारे में कुछ कहने से मना कर दिया है। फिल्म 16 दिसंबर से डेब्यू करने वाली दीपा की ये यशराज के साथ दूसरी फिल्म है। उन्होंने लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल में भी काम किया था। शादी के बाद दीपानिता कम फिल्मों में काम करती हैं। हाल ही में असमिया फिल्म रेनबो फील्ड्स के लिए उन्हें इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं तय हुआ है लेकिन ये फिल्म साल 2019 में गांधी जयंती के दिन आ सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म में रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ के गुरु के भूमिका में होंगे और साथ में होंगी बेफिक्रे वाली हीरोइन वाणी कपूर। इस फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई का अच्छा मौका मिल सकता है क्योंकि अगले साल बापू के बर्थडे पर पांच दिनों का वीकेंड है। बता दें कि रितिक रोशन 12 साल बाद यशराज में वापसी कर रहे हैं। रितिक रोशन ने ऐश्वर्या राय के साथ साल 2006 में फिल्म धूम 2 में काम किया था। कुछ समय पहले रितिक को लेकर यशराज की ठग नाम की फिल्म बनाये जाने की ख़बर थी लेकिन बात नहीं बनी। रितिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त हैं जबकि टाइगर श्रॉफ, करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही स्टूडेंट ऑफ थे ईयर 2 की शूटिंग कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A1DZKl

