प्रियंका चोपड़ा का यह नया वीडियो हुआ वायरल

Mohit
0

सगार्इ के बाद बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो असम पर्यटन का है जो असम के पर्यटन की छवि बदल रहा है। पर्यटन विभाग और असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।3.40 मिनट के इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा असम पर्यटन का प्रचार कर रही है। असम की खूबसूरती को दिखा रही है। इस वीडियो में प्रियंका बहुत ही खूबसूरत लग रही है। वीडियाे में प्रियंका को गोल्फ खेल रही है साथ ही हाथी की सवारी, बिहू डांस आैर ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज की भी सवारी की है। यह प्रियंका चोपड़ा का अपने बॉयफ्रेंड से सगाई के बाद का पहला एड वीडियो है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए असम पर्यटन विभाग पर्यटकों को लुभाने की कोशिश में है।आपको बता दें 2016 में प्रियंका चोपड़ा को राज्य का पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था आैर 2017 में पर्यटन की ब्राडिंग के लिए शूट किए गए वीडियो की भी सोशल मीडिया पी जमकर तारीफ की गर्इ थी। असम पर्यटन मंत्री चंदन ब्रह्मा ने यह भी दावा किया है कि पिछले साल की तुलना में 2017-18 में 11.7% की वृद्धि हुई है।गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके प्रेमी निक जोनस की शादी को लेकर पिछले काफी समय से ज्यादा चर्चा हो रही हैं। अभी तक सिर्फ दोनों की शादी के वेन्यू और डेट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब उनकी शादी की डेट का और वेन्यू का खुलासा हो गया है। पता चला है कि प्रियंका और निक की शादी इसी साल 20 नवंबर में होगी। कुछ दिन पहले ही निक मुंबई आए थे और फिर प्रियंका और निक जोधपुर गए थे। तब से ही ये कहा जा रहा था कि ये कपल इसी शहर में शादी करने की प्लानिंग कर रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S0InQG

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top