असम की लड़की ने डांस प्लस में किया धमाका, पिता की दर्द भरी कहानी सुन सभी आंखों में आए आंसू

Mohit
0

टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 के ऑडिशन में असम की रहने वाली आंचल ने शानदार डांस के दम पर जजों का दिल जीत लिया। आंचल सरगम मालाकार ने सेट पर फिल्म एक विलेन के गाने बेचारी... पर शानदार डांस किया। एक डेढ़ मिनट के परफॉर्मेंस से आंचल ने सेट पर धमाल मचा दिया। 14 वर्षीय आंचल असम के जोरहाट की रहने वाली है। वे धर्मेश की टीम में हैं। आंचल के डांस को देखकर जज पुनित ने कहा एक अच्छा डांसर वो होता जो अपनी स्ट्रेंथ को यूज करता है और आपने उसे यूज किया है। माइंड ब्लोइंग! इसके बाद के जज पुनीत ने आंचल का एक स्टेप फिर से देखा। उसके बाद रेमो भी आंचल की खूब तारीफ की। आंचल ने कहा है कि वो अपने पिता के लिए डांस प्लस की ट्रॉफी जीतना चाहती है। जब रेमो ने आंचल के माता-पिता को सेट पर बुलाया तो उन्होंने अपनी गरीबी बयां की, जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई। पिता ने कहा कि उनकी बेटी बहुत ही छोटे से जगह पर प्रैक्टिस करती है। मुंबई आने के दिन उसने प्लेटफॉर्म पर प्रैक्टिस किया है। बता दें कि उनके पिता के पास आठ महीने से कोई जॉब नहीं है। उनकी बेटी को जो चाहिए वे उसे दे नहीं सकते। वे खुद को अपनी बेटी के लायक नहीं मानते हैं। वहीं, शो पर दिखाए गए एक वीडियो में आंचल में कहा कि मेरे पापा मेरे प्लस हैं। वे मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। खुद भूखे रहकर मेरी जरूरतों को पूरा करते हैं। मैं अपने पापा को बहुत प्यार करती हूं और उनका सपना पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है। आंचल की कहानी सुनकर रेमो में कहा, आंचल के पापा ये सुना आपने, आपको ऐसा लगता आप इसके लायक नहीं हैं, ये कहीं और होती तो इसकी लाइफ अच्छी होती, ये कहीं और होती तो इसे अच्छी जिंदगी मिलती, लेकिन सपना देखना और जीना सिर्फ और सिर्फ आपने सिखाया है। वो कहा जाता है ना जो अपनी खुशियों का मार कर जीता है तो समझ लेना वो किसी न किसी का पिता है और इसी के साथ रेमो ने प्लस का बटन दबा दिया। जिसके बाद आंचल के साथ उसके माता-पिता के आंखों में आंसू आ गए। बता दें कि यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। इस बार ऑडिशन में देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतरीन डांसर सेलेक्ट हुए हैं। शो के जजों में रेमो डूसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PfsoQg

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top