
बॉलीवुड अभिनेत्री व असम पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। विशाल भारद्वाज मशहूर नाटक ट्वेल्व्थ नाइट पर बेस्ड फिल्म बनाना चाहते हैं। प्रियंका और विशाल स्क्रिप्ट पर चर्चा करने के लिए तीन चार बार मिल चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और विशाल भारद्वाज कमीने और 7 खून माफ में साथ काम कर चुके हैं। विशाल भारद्वाज ने कंफर्म किया कि वह प्रियंका के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। फिलहाल दोनों स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।विशाल भारद्वाज इन दिनों अपनी फिल्म पटाखा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म राजस्थान की दो बहनों की कहानी है जो एक दूसरे से हमेशा झगड़ती रहती हैं। फिर इनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जहां से इनका एक-दूसरे के प्रति व्यवहार बदल जाता है।प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस से सगाई को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका सलमान खान स्टारर भारत में कास्ट की गई थीं लेकिन सगाई के कुछ दिन पहले उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। फिलहाल वह द स्काइ इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BYLtkp

