असम की प्रोनिता ने इंडिया गॉट लैलेंट शो में किया धमाकेदार डांस, वाह-वाह करती नहीं थकीं मलाइका

Mohit
0

असम की प्रोनिता स्वगियारी ने रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट के ऑडिशन में अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से तीनों जजों करण जौहर, किरण खेर और मलाइका का दिल जीत लिया।प्रोनिता ने शो में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के तम्मा-तम्मा गाने पर जबरदस्त डांस किया है। प्रोनिता डांस करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने ट्रॉकिंग डांस फॉर्म पर डांस किया। जो अभी भारत में ज्यादा पॉपुलर नहीं है।प्राेनिता की परफाॅर्मेंस के बाद मलाइका ने कहा मुझे बहुत-बहुत-बहुत मजा आया। क्या आप ट्रॉकिंग के अलावा कुछ और डांस फॉर्म करती हैं। इसके जवाब में प्रोनिता ने कहा कि मैं हर तरह के डांस करती हूं। लेकिन यहां पर मैंने ट्रॉक इसलिए चुना क्योंकि ये बहुत ही यूनिक स्टाइल है। लेकिन अब भी भारत में लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। इसके जवाब में मलाइका ने कहा कि आपने बेहतरीन डांस किया और आज से मैं आपकी फैन हो गई।वहीं करण जौहर ने भी प्रोनिता के डांस की तारीफ की और तीनों जजों उन्हें हां कहते हुए अगले राउंड के लिए सेलेक्ट कर लिया। बता दें कि इंडिया गॉट टैलेंट रियलिटी शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाता है। इस साल इसका सीजन 20 अक्टूबर से शुरू हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S6pkEY

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top