
अपने पंजाबी गानों से पूरे देश में तहलका मचाने वाले इंडियन पाॅप आइकॅान दलेर मेहंदी भले ही कभी अरुणाचल प्रदेश नहीं अाए हो, लेकिन 90 के दशक का उनका आइकॅानिक साॅग- बोलो ता रा रा रा इन दिनों डाॅन-लिट की पहाड़ियों में गूंज रहा है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट से इस गाने का अरुणाचल वर्जन शेयर किया। शेयर करते ही गाना सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गया। बता दे कि ये वीडियो र्इटानगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा सम्मेलन का है। जहां इस कार्यक्रम के दौरान लड़कों के एक ग्रुप ने इस गाने पर पारंपरिक प्रस्तुति दी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़के वहां के पारंपरिक परिधान में बोलो ता रा रा रा के अरुणाचल वर्जन पर नाचना शुरू किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा महौल गूंज उठा। वहीं, निशांत नाम के एक युवक ने ट्वीट करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश कुछ साल पहले हमें एेसा लगने लगा था कि यह पूर्वोत्तर का दूरदराज राज्य हैं। लेकिन लोग फिर से इस खूबसूरत जमीं से जुड़ने लगे हैं। मुझे लगता है ये वर्तमान की व्यवस्था ही है जिसके कारण लोग पूर्वोत्तर राज्यों पर फोकस कर रहे हैं।बता दें कि अरुणाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रविवार को पहली बार युवा सम्मेलन 2018 ईटानगर के न्योकुम लपांग ग्राउंड के आयोजित किया गया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xYYx4P

