15 साल से लापता हैं विनीता के पति, KBC में बनी करोड़पति

Mohit
0

कौन बनेगा करोड़पति के 10वें सीजन में 1 करोड़ रुपए जीत चुकी गुवाहाटी, असम की विनीता जैन ने होस्ट अमिताभ बच्चन से अपने जीवन की एक बहुत ही दुखद घटना साझा की। उन्होंने बताया कि 15 साल पहले आंतकवादियों ने उनके पति का अपहरण कर लिया था और आज भी वे उनकी वापसी का इंतजार कर रही हैं। विनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने सालभर तक पति को खोजने की सारी कोशिशे की, लेकिन कुछ हाथ न लगते देख उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ना का फैसला लिया। सालभर तक पति का कुछ पता नहीं चला तो विनीता ट्यूशन पढ़ाने लगीं। उनका कहना है कि अगर वो कोई काम नहीं करतीं तो डिप्रेशन में आ जातीं। उनकी मानें तो वो पढ़ा भी रही हैं और पढ़ भी रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्दी शादी होने की वजह से वे पढ़ाई पूरी नही कर पाई थीं। विनीता के मुताबिक,उनकी शादी 1991 में हुई थी और 6-7 साल के अंदर वे बेटे रोहित और बेटी काव्या की मां बन गईं। इसके बाद 2003 में पति बिजनेस के सिलसिले में गए, तभी आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद से आज तक उनका कोई अता-पता नहीं है। विनीता की बातें सुन शो पर मौजूद उनके पिता आंसू नहीं रोक पाए। यहां तक की अमिताभ बच्चन के चेहरे पर भी भावुकता दिखाई दे रही थी। विनीता की मानें तो उन्हें आज भी उम्मीद है कि उनके पति कभी न कभी वापस आएंगे। विनीता के मुताबिक, जब पति को अगवा किया गया था तब बेटा छटवीं और बेटी दूसरी क्लास में थी। आपको बता दें विनीता ने अमिताभ बच्चन को गिफ्ट के रुप में चाय दी। उनके मुताबिक, यह दुनिया की सबसे मंहगी चाय है और इसका नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है। बता दें कि सोमवार के एपिसोड में विनीता ने एक करोड़ रुपए अपने नाम किए हैं। वहीं मंगलवार के एपिसोड में सात करोड़ रुपए के सवाल पर विनीता क्विट कर गईं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O1y7cP

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top