
कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-10 का 2 अक्टूबर का एपिसोड काफी अहम रहा. इसी एपिसोड में केबीसी को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति. असम की बिनिता जैन एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बन गईं. इसके बाद उनके सामने आया सात करोड़ का सवाल। सवाल था- किसने 1867 में पहले स्टॉक टिकर का अविष्कार किया? विकल्प थे- एडवर्ड कैलहन, थॉमस एडिसन, डेविड गेस्टेटनर, रॉबर्ट बारक्ले. इस सवाल का जवाब मालूम होने के बाद भी बिनिता ने खेल क्विट कर लिया। जब अमिताभ ने उनसे पूछा कि आप एक जवाब चुनिए. तब बिनिता ने चुना एडवर्ड कैलहन. ये जवाब सही था. अगर वह खेल क्विट ना करतीं, तो वो सात करोड़ रुपये जीत जातीं. फिर भी उनका यहां तक का सफर काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक रहापहले तो बिनिता 50 लाख के सवाल पर ही क्विट करना चाहती थीं , मगर जोड़ीदार के रूप में आए उनके बेटे ने उन्हें सही जवाब बताने में मदद की और रिस्क लेकर आगे बढ़ने के लिए कहा और बिनिता 50 लाख रुपये जीत गईं। सवाल था कि मार्क ट्वेन ने इनमें से किस शहर को सभ्यता से भी प्राचीन कहा है. ऑप्शन थे -दिल्ली, प्रयाग, ढाका और वाराणसी. सवाल का जवाब था - वाराणसी.इसके बाद बिनिता के सामने आया एक करोड़ का सवाल.सवाल था- भारत में किस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के 13 न्यायधीशों की सबसे बड़ी संविधान बेंच द्वारा सुना गया था? विकल्प थे- गोलकनाथ केस, अशोक कुमार ठाकुर केस, शाह बानो केस, केशवानंद भारती केस.इस सवाल को पढ़ते ही बिनिता ने सही जवाब सोचकर अमिताभ बच्चन के साथ शेयर भी किया, मगर एक करोड़ की धनराशि के चलते उन्हें इसका जवाब लॉक करने में संकोच होता रहा. काफी देर तक सोचने के बाद उन्होंने जवाब लॉक किया. और उनका जवाब सही था. सही जवाब था- केशवानंद भारती केसइस सवाल का सही जवाब देते हुए अमिताभ ने बिनिता को सीट से उठकर गले लगाया और तालियों की गड़गड़ाहट से बिनिता को बधाइयां दी गईं. एक करोड़ रुपये की धनराशि के साथ बिनिता को एक महेंद्रा मराजो कार भी ईनाम में सौंपी गई। एक करोड़ की ईनामी धनराशि के बाद बिनिता जैन ने न सिर्फ अमिताभ को असम का पारंपरिक परिधान उपहार में दिया और उन्होंने कहा कि अमिताभ जितना हैंडसम व्यक्ति उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zNY8n9

