अमिताभ ने केबीसी 10 को कहा अलविदा, इस सीजन में केवल असम की बिनीता जैन बनीं करोड़पति

Mohit
0

महानायक अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 10 वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। इस क्विज शो के आखिरी एपिसोड में अमिताभ के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने को-स्टार चंदन के साथ नजर आएंगे। बता दें कि पहले सीजन से लेकर 9वें सीजन तक कई लोगों ने क्विज शो जीतकर करोड़पति बनकर दिखाया। पिछले सीजन में अनामिका मजूमदार के बाद इस सीजन में भी केवल एक ही करोड़पति कंटेस्टेंट रहा। असम की बिनीता जैन इस सीजन की इकलौती करोड़पति रहीं। अमिताभ ने ट्वीट किया, केबीसी का फिनाले पूरा हो गया। इस सीजन का समापन। यह केबीसी का 10वां सीजन है। साल 2000 से शुरू हुए केबीसी के 18 साल हो गए। मेरे लिए केबीसी के 716 एपिसोड, नौ सत्रों में 855 घंटे और हर एपिसोड पर लगभग 3-4 घंटे का अतिरिक्त काम और हर एपिसोड पर 4-5 घंटे की और तैयारी। आपको यहां बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 10 आने वाले फाइनल एपिसोड में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बतौर मेहमान नजर आएंगे। खबर है कि यह फाइनल एपिसोड 23 नवंबर को प्रसारित होगा। कपिल शर्मा ने इस शूट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की हैं। शूट के समय चैनल के फेसबुक लाइव में भी इस जोड़ी ने कई बातें शेयर की हैं। जहां कपिल इस शो में पहले भी कई बार आ चुके हैं तो वहीं को-स्टार चंदन का हॉट सीट पर बैठने का यह पहला मौका था। ऐसे में जब चंदन से पूछा गया कि उन्हें केबीसी में आकर कैसा लगा तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ठीक है अमिताभ बच्चन मुझसे मिलकर काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं कपिल ने कहा, बच्चन साहब से मिलकर हमें हमेशा ऐसा लगाता है जैसे पहली बार ही मिले हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PCfFZ0

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top