इंडियाज गाट टैलेंट के स्टेज पर नागालैंड के ग्रुप ने किया धमाकेदार स्टंट, नहीं रूकी तालियों की गड़गड़ाहट

Mohit
0

रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट का सीजन-8 इन दिनों कलर्स टेलिवीजन पर प्रसारित किया जा रहा है। देश भर से कई हुनरमंदों को यहां परफॉर्म करने का मौका मिला है। इसी बीच 11 नवंबर को प्रसारित एपिसोड में नागालैंड से एक ग्रुप शो में स्टेज पर आया आैर मार्शल आर्ट की अपनी प्रस्तुती दी। प्रस्तुति के दौरान ग्रुप के मेंबर हवा में खतरनाक कलाबाजी करते नजर आए। वो भी बिल्कुल परफेक्ट। इस दौरान तालियां बजती रहीं।बता दें कि इस ग्रुप में 50 फीसदी से ज्यादा लड़कियां थी आैर ग्रुप का नाम फेथ रिफाॅर्मर्स है। ग्रुप की परफॉर्मेंस ने लोगों को कुर्सी छोड़कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं जजों ने भी मान लिया कि यह सबसे अच्छा परफॉर्मेंस था। शो के जज करन जौहर और किरन खेर के साथ मलाइका अरोड़ा ने भी जमकर तारीफ की। किरण खेर ने कहा कि मेरे लिए तो हमेशा से नाॅर्थर्इस्ट प्रतिभाआें से भरा हुआ है। किरण ने ग्रुप की तारीफ करते हुए कहा कि कितना सारा हुनर देकर भगवान ने इस हुनर के दरवाजे से इस मंच आपको लेकर आए हैं। परफॉर्मेंस के बाद ग्रुप में शामिल लड़कियाें ने कहा कि इस मार्शल आर्ट से हम घर में काम करने वाली लड़कियाें आैर महिलाआें को दिखाना चाहते हैंं कि सिर्फ घर में रहने से नहीं होगा। घर से बाहर निकले आैर कुछ करें। लड़कियां भी लड़कों से आगे निकल सकती है। हम भी लड़कों के बराबर हैं। बता दें ऑडिशन राउंड में इस ग्रुप का चयन कर लिया गया है। अब ये ग्रुप मुंबई में परफॉर्म करेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Fx8cWE

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top