अब Bollywood में झलकेगी सिक्किम की छटा

Mohit
0

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्माता बोनी कपूर और गायक मोहित चौहान ने सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मों की सूटिंग तथा गानों में शामिल करने का इरादा जताया है। मतलब अब आपको बॉलीवुड फिल्मों व गीतों में सिक्किम की झलक दिखाई देगी। शहर पालजोर स्टेडियम में 11 दिवसीय पर्यटन उत्सव रेड पाडा विंटर कार्निवल के गुरुवार को होने वाले समापन समारोह में मोहित चौहान लोगों के बीच गीत प्रस्तुत करेंगे। वह पत्नी प्रार्थना गहिलोत के साथ बुधवार यहां पहुंचे। बोनी कपूर व मोहित चौहान ने हेलीकॉप्टर से सिक्किम के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के बाद उसकी प्रशंसा की। बोनी ने यहां अगली फिल्म की सूटिंग यहां करने पर विचार करने की बात कही। इसके लिए राज्य सरकार को सिंगल विंडो सुविधा देने तथा एक ही जगह से सम्पूर्ण लोकेशन के लिए अनुमति प्रदान करने की व्यवस्था करने का आग्रह भी किया। मोहित चौहान ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के पिछड़े गांव से आए हैं। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति, परंपरा एवं लोक गीत-संगीत में काफी समानता है।बॉलीवुड के प्रतिष्ठित संगीतकारों में सलिल चौधरी, एसडी बर्मन व आरडी बर्मन भी पहाड़ी लोक संगीत से प्रेरित थे। इस क्रम को आगे बढ़ाने का वह काम करेंगे। संगीतकार एआर रहमान राज्य के ब्राड एंबेस्डर बनने पर खुशी जाहिर की।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ORIv2o

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top