
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में टीम पुनीत से आंचल और सुजन की जोड़ी ने 13वें एपीसोड के फाइनल शो-डाउन में वी-अनबीटेबल को शानदार टक्कर दी। इस राउंड में आंचल और सुजन की जोड़ी ने शानदार डांस किया। लेकिन इसके बावजूद भी इस जोड़ी को जीत नहीं मिली। क्योंकि डांस के दौरान उनका एक स्टेप गलत हो गया था। भले ही आंचल और सुजन की जोड़ी इस राउंड में हार गए, लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।फाइनल शो-डाउन के दौरान सभी जजों का रिएक्शन देखने लायक था। रेमो और गेस्ट जज के रूप में आए गीता मां और टेरेंस wow.. wow.. करते दिखे और मूव्स देखकर हैरान रह गए। गीता मां ने कहा, आंचल और सुजन आप दोनों वी-अनबीटेबल के 35 लोगों के ग्रुप पर भारी पड़े। वहीं टेरेंस ने कहा दिवाली पर जो पटाखे नहीं फूटे वो लास्ट वाले फाइनल शो-डाउन में आप लोगों ने फोड़ दिए। वहीं शो में आए इंटरनेशनल डांसर कैरेन और रिकार्डो ने भी इस शो डाउन को देखकर कहा Wow...इसके बाद उन्होंने कहा कि इन दोनों टीम का लेवल इतना अच्छा है कि ये वर्ल्ड के किसी भी कोने में इंडिया को रिप्रजेंट कर सकते हैं।वहीं रेमो ने कहा कि आंचल और सुजन अगर आपका एक स्टेप गलत नहीं होता तो आप इस राउंड के विजेता होते। बता दें कि आंचल और सुजन की जोड़ी ने पहले ही टॉप-8 में शानदार एंट्री कर चुकी है। सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A8z5Kw

