
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 29 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले मूवी के बनने से जुड़ी कई बातें सामने आई हैं। ताजा रिपोट्र्स के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं की फिल्म 2.0 के लिए विलेन के रूप में अक्षय कुमार नहीं बल्कि हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर पहली पसंद थे। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर एस. शंकर ने किया। एस. शंकर ने बताया कि पहले इस रोल के लिए उन्होंने हॉलिवुड के टर्मिनेटर अर्नोल्ड से संपर्क किया था।हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए शंकर ने कहा, हमने पहले अर्नोल्ड को फिल्म में लेने पर विचार किया था। हमने बात की और मिलने की तारीख भी तय कर ली। लेकिन बॉलिवुड और हॉलिवुड के कॉन्ट्रैक्ट विरोधाभासी होने के कारण हम इस रोल के लिए बॉलिवुड में ही एक अच्छे एक्टर को खोजने में लग गए।इसके बाद हर किसी ने इस रोल के लिए मुझे अक्षय का नाम सुझाया और मुझे भी यह पसंद आया। मैंने उन्हें स्टोरी बताई और अक्षय ने हामी भर दी। यह फिल्म शुक्रवार यानी29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2r5GTbI

