Dance+4: असम के बीर राधा शेर्पा की स्टेज पर धमाकेदार एंट्री, तारीफ करते नहीं थके रेमो

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में गेस्ट परफॉर्मेंस के लिए आए पीयूष भगत, अमरदीप सिंह नट और असम के बीर राधा शेर्पा ने धमाकेदार डांस के साथ स्टेज पर एंट्री की। तीनों पिछले सीजन के कलाकार रहे हैं और अपनी टीम को स्पोर्ट करने के लिए लिए आए हैं। बीर राधा शेर्पा ने रंग दे तू मोहे गेरुआ गाने पर शानदार डांस किया। अमर दीप ने दिल दिया गल्ला गाने पर शानदार डांस किया, वहीं पियूष भगत ने वोदका लगाके तेरे नाल नचना पर डांस किया। इस गाने के अंत में तीनों ने धमाकेदार जुगलबंदी की। बता दें कि बीर शेर्पा ने पिछले साल डांस प्लस का सीजन-3 जीता था। इसके अलावा पिछले साल ही बीर ने स्टार प्लस के एक और डांस बेस्ड रिएलिटी शो डांस चैपियंस को जीतकर शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। बीर ने एमजे 5 ग्रुप, पीयूस भगत, सुशांत खत्री, फैजल खान और वैष्णवी पाटिल को मात देकर ये खिताब जीता था।बता दें कि डांस प्लस 4 में असम की आंचल अपने डांस से धमाल मचा रही हैं। आंचल टीम पुनीत में हैं। बता दें कि आंचल और सुजन की जोड़ी ने पहले ही टॉप-8 में शानदार एंट्री कर चुकी है। सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FIKiaD

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top