
फिल्ममेकर करण जौहर आैर किरण खेर को इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। करण जौहर ने पूर्वोत्तर में पहनी जाने वाली टोपी का अपमान किया था। जिस कारण से लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। करण जौहर ने 10 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। यह इंडियाज गॉट टैलेंट टीवी शो का वीडियो था जिसमें करण बतौर जज बैठते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि शो पर करण जौहर के साथ बैठने वालीं एक्ट्रेस किरण खेर बांसों वाला अरुणांचली हैट पहन कर बैठी होती हैं तभी करण जौहर उनसे पूछते हैं- ओह माय गॉड। आपके सिर पर ये क्या है? इस पर किरण खेर कहती हैं कि अरुणांचल प्रदेश से लोग मेरे लिए यह लाए हैं। वो तुम्हारे लिए भी यह हैट लाए हैं।किरण खेर जब करण जौहर से पूछती हैं कि आपने अपना हैट क्यों नहीं पहना हुआ है तो करण जौहर जवाब में उनसे कहते हैं- वो इसलिए क्योंकि मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं है। करण कहते हैं- ऐसा लगता है जैसे आप किसी कव्वाली में जाने वाली हैं। किरण खेर इस पर करण से कहती हैं कि वह इस हैट को पहन कर कव्वाली में क्यों जाएंगी? दिक्कत क्या है। वह करण से कहती हैं कि क्या वह अपने देश को नहीं जानते?करण जौहर के इस वीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा कि जापी (असम का पारंपरिक हैट) असम का गर्व है ...तो अगर आप इसे प्यार नहीं कर सकते तो आपका इसका अपमान करने का कोर्इ अधिकार नहीं है...पूर्वोत्तर के लोगों के पास समृद्ध संस्कृति है। आप हमें जंगली सोच सकते हैं लेकिन हम नहीं। इसके साथ ही एक आैर इंस्टा यूजर ने लिखा कि असम की जापी हमारी भावना है। हां, इसमें कोर्इ संदेह नहीं कि आप असम के बारे में नहीं जानते हैं क्योंकि असमिया परंपरा आपकी फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी है। आपके मरने के बाद आपको काेर्इ याद नहीं करेगा लेकिन इसके बाद असमिया लिखने के बाद उसने लिखा कि माफ करें आप आसमी भाषा नहीं जानतें!! लेकिन पूर्वोत्तर भारत में रहेन वाले किसी से भी इसका अर्थ पूछ लें। आैर मेरे पास आपके लिए एक फ्री सलाह है कृपया हमारे पूर्वोत्तर में आएं आैर हम अापको सिखाएगें कि कैसे हम जपी पहनते हैं। बता दें कि जपी पूर्वोत्तर में पहनने वाली टोपी को कहते हैं। बता दें कि इंडियाज गॉट टैलेंट में किरण खेर और करण जौहर के अलावा मलाइका अरोड़ा भी जज करती हैं। इस शो में तरह-तरह के कलाकार आकर जज के सामने अपना हुनर दिखाते हैं। चुना हुआ अभिनेता वोटों के आधार पर शो जीत जाता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PVvLwc

