
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अजीबोगरीब वाकया हुआ। जिससे उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। हाल ही में रिया सेन अंधेरी इलाके में स्थित एक ईटरी (रेस्टोरेंट) में पहुंचीं। इस रेस्टोरेंट में एक फेमस नॉटी कॉकटेल सेक्स ऑन द बीच है, जिसे मेहमानों की रिक्वेस्ट पर बनाया जाता है।जब रिया रेस्टोरेंट गई तो उन्हें कॉकटेल (ड्रिंक्स) नहीं पीना था बल्कि इसकी जगह वो अंडे से बनी कोई डिश खाना चाह रही थीं। दिलचस्प बात ये है कि इसी बीच रेस्टोरेंट ने भी उन्हें एक डिश एग्स ऑन द बीच ऑफर की। बता दें कि इस दौरान रिया काफी थकी हुई थीं तो वो साथ बैठे पार्टनर के साथ मेन्यू पर बात करने लगीं।तभी वेटर ने रिया से ऑर्डर के लिए पूछा- तो इस पर रिया अचानक बोलीं, Could I have some SEX please. इतना कहते ही वेटर का चेहरा शर्म से लाल हो गया। इतने में रिया को भी एहसास हुआ कि वो ये क्या बोल गईं।फिर उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा- Could I have some eggs please? हालांकि, इस दौरान वेटर तो नहीं हंसा लेकिन रिया जमकर हंस पड़ीं।गौर हो कि रिया कॉन्ट्रोवर्शियल मर्डर केस पर बनी फिल्म डार्क चॉकलेट में शीना वोरा का रोल प्ले कर चुकीं हैं। अभिनेत्री कुछ दिनों पहले एक शॉर्ट फिल्म में लेस्बियन के किरदार में नजर आई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने कहा था कि वो इतनी सेक्सी हैं कि लड़कियां भी उनके करीब आना चाहती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BgcVKa

