
पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर राबी पीरजादा ने बॉलीवुड और सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है। राबी का कहना है कि बॉलीवुड खासतौर पर सलमान खान की फिल्में पाकिस्तान के युवाओं को बर्बाद कर रही है। इनसे देश में क्राइम बढ़ रहा है। राबी ने ये आरोप लाहौर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तब लगाया जब वे अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट कर रही थी। राबी ने कहा,बॉलीवुड में रिलीज होने वाली हर फिल्म क्राइम के बारे में या फिर किसी क्रिमिनल एक्टिविटी पर आधारित होती है। खासकर सलमान खान की हर फिल्म में इस तरह की झलक देखने को मिलती है। मेरा सवाल यह है कि इंडियन फिल्म मेकर्स यूथ को क्या सिखा रहे हैं? एक वक्त था जब सोशल इश्यूज पर आधारित और संदेश देने वाली फिल्मों के चलत पाकिस्तानी सिनेमा पीक पर था। हम अपनी फिल्मों के जरिए समाज को एकजुट कर रहे थे लेकिन बॉलीवुड ने सब कुछ बदलकर रख दिया। राबी पाकिस्तान टीवी पर किस्सा कुस्सी का और व्हाट्स अप विद राबी को होस्ट कर चुकी है। इनकी दो फिल्में शोर शराबा और प्यार की एफआईआर 2017 में रिलीज हो सकती है। फिल्म रईस से शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी बॉलीवुड पर सवाल खड़े कर चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले माहिरा का एक वीडियो मीडिया में वायरल हुआ था,जिसमें वे कह रही थी कि पाकिस्तान को भारत से प्रेरित होने की कतई जरूरत नहीं है। हम लोग बॉलीवुड नहीं है। हालांकि यह वीडियो 2011 का था। तब माहिला ने उमर शरीफ के चैट शो में हिस्सा लिया था। कुछ दिनों पहले हिंदी मीडियम से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें वे सलमान खान को छिछोरा कहती नजर आ रही थी। इस दौरान उनसे बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में राय मांगी गई थी। वीडियो में सबा ऋतित रोशन,इमरान हाशमी और रितेश देशमुख का मजाक उड़ाती भी नजर आई थी। सलमान खान के बारे में सबा ने कहा था,सल्लू भैया से बहुत डर लगता है। वह बहुत छिछोरे हैं। इनमें कोई भी स्लाइटल नहीं है। उन्हें डांस करनी भी नहीं आता। खुद का स्टेप निकाल लेते हैं,कुछ भी करने लगते हैं। मुझे इनके साथ काम नहीं करना है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DlfA4D

