
मुंबई। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो के लिए टॉवल सीरिज में फोटोशूट कराने के बाद उन्होंने मारियो के साथ वॉग मैग्जीन के लिए शूट करवाया है। एक तस्वीर में कैटरीना ने स्विमसूट पहना हुआ है। वहीं एक में उन्होंने ब्लैक रंग की स्कर्ट के साथ ईयर कफ और ब्रेसलेट पहना हुआ है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर डेब्यू के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस के 1.5 फॉलोवर्स हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर टाइगर जिंदा है के सेट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें फिल्म की टीम के साथ कार्ड खेलते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है- मेहनती काम, यशराज फिल्म्स में टाइगर जिंदा है के लिए तैयारी। फोटोग्राफ आदित्य चोपड़ा ने खींची थी। कैटरीना के इंस्टाग्राम डेब्यूृ करने पर सलमान खान ने उनका वेलकम किया। सलमान ने लिखा, कृपया जल्दी से द टाइगरेस जिंदा है कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर वेलकम करें। जैसे ही कैटरीना कैफ ने अपनी तस्वीर शेयर की। आलिया भट्ट ने उन्हें वेलकम करते हुए तस्वीर रीपोस्ट की। उन्होंने लिखा, आखिरकार हम कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर ले ही आए, आपका स्वागत है। इसके बाद रणवीर सिंह ने कैटरीना कैफ का इंस्टाग्राम पर स्वागत करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। यह एक फनी वीडियो है जिसमें रणवीर दीपिका को कह रहे हैं कि इंडिया में टाइम से आने वालों की कोई वैल्यू नहीं होती और देर से आने वालों को स्टार समझा जाता है। कैप्शन में रणवीर ने लिखा- देर आए दुरुस्त आए। इंस्टाग्राम की इस बेतरतीब दुनिया में आपका स्वागत है कैटरीना कैफ। जब तक है जान में कैटरीना के को-स्टार रहे शाहरुख खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का स्वागत किया। किंग खान ने एक बेहतरीन तस्वीर शेयर करते हुए उनका स्वागत किया। इस तस्वीर में शाहरुख और कैटरीना बहुत ही अच्छे दिखाई दे रहे हैं, दोनों की यह तस्वीर शायद ही पहले ही किसी ने देखी होगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qKUfKq

