अभिषेक बच्चन ने Sarkari Naukrii के लिए किया एप्लाई, जानिए सच्चाई

Mohit
0

कर्मचारी चयन आयोग (राजस्थान) की परीक्षा के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल आयोग की तरफ से अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के नाम पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन को महिला तक बता दिया गया।बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल स्टाफ की पहले फेज की भर्ती परीक्षा में अभिषेक बच्चन को जयपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित कर 2405283611 रोल नंबर आवंटित किया गया। एसएससी की वेबसाइट पर अभिषेक के नाम से जारी एडमिट कार्ड उपलब्ध है। इसमें अभिषेक का फोटो लगा हुआ है। जन्मतिथि 1 जनवरी 1995 लिखी हुई है। अभिषेक को महिला बताया गया है। एसएससी की यह परीक्षा रविवार को महिला अभ्यर्थियों के लिए ही आयोजित की गई थी।ये एसएससी के गड़बड़ी की दूसरी घटना है। इससे पहले कनिष्ठ कर्मचारियों के चयन के लिए परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था, जिसके बाद कर्मचारी चयन आयोग को चुनिंदा उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा लेने का आदेश देना पड़ा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FmYG8j

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top