
दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की जोड़ी वाली फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ की कमाई कर ली है। एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 देश में 29 नवंबर को रिलीज हुई थी। शंकर के निर्देशन में बनी रोबोट/इंथिरन के सीक्वल 2.0 तमिल फिल्म के साथ हिंदी और तेलुगु के डब संस्करणों में दुनिया भर में 10 हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्शन ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों के में ग्रास 700 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म को पहले हफ्ते (आठ दिन) में 526 करोड़ 86 लाख रूपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला जबकि दूसरे ह$फ्ते में में फिल्म ने ग्रॉस 184 करोड़ 12 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म ओवरसीज मिलाकर ग्रॉस 710 करोड़ की कमाई कर चुकी है। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।साथ ही यह तकनीकी रूप से भी अब तक की सबसे एडवांस फिल्म भी है। भारतीय सिनेमा द्वारा बनाई गई यह पहली फिल्म है जिसे 3डी में शूट किया गया है। अब तक फिल्मों को पहले शूट किया जाता था और बाद में इन्हें 3डी में कनवर्ट किया जाता था। फिल्म में अक्षय कुमार ने पक्षीराजन नाम के ऐसे पक्षी विशेषज्ञ की भूमिका निभायी है, जो मोबाइल फोन और टॉवरों से निकलने वाले विकिरण की वजह से पक्षियों पर मंडरा रहे खतरे से चिंतित है। एक हादसे में उसमें सुपर पॉवर्स आ जाती हैं और वो मोबाइल फोन के खिलाफ जंग छेड़ देता है। इस जंग में उसे रोकने के लिए लौटता है सुपर रोबोट चिट्टी। फिल्म में रजनीकांत डबल रोल में हैं। कम्प्यूटर जीनियस डॉ. वशीगरन के अलावा उन्होंने चिट्टी का भी किरदार निभाया है। वहीं एमी जैक्सन फिल्म में मानवीय रोबोट के रोल में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A1h69I

