
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुई हैं। सफेद टाॅप आैर नीली जींस में बेहद स्टाइलिश दिख रही थीं पत्रलेखा। बता दें कि पत्रलेखा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म सिटी लाइट्स से की थी। इस फिल्म पत्रलेखा के अपोजिट उनके बॉयफ्रेंड राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे।पत्रलेखा की इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था, दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। कुछ समय पहले पत्रलेखा और राजकुमार गोवा में अपनी छुट्टियां मनाने गए थे।राजकुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की है। उस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। फोटोज में वे कभी पत्रलेखा का हाथ थामे गोवा के बीच पर नजर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं तो कभी स्कूटर पर ड्राइव पर जाते दिख रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा एक-दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी 2014 में आई फिल्म सिटी लाइट के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप की बात छुपाई नहीं। इवेंट्स और पार्टीज में भी कपल साथ में ही नजर आते हैं। राजकुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म्स एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, मेंटल है क्या, मेड इन चाइना, शिमला मिर्च है। ये सभी फिल्में 2019 में रिलीज होगीं। वहीं, बात पत्रलेखा के वर्कफ्रंट की करें तो फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Prpjcc

