Dance Plus 4: आंचल ने फिर किया धमाका, रोंगटे खड़े करने वाले मूव्स ने सभी का दिल जीता

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 के रेमो इंटरनेशनल स्कॉड चैलेंज राउंड में टीम पुनीत से आंचल ने धमाकेदार डांस किया। यह डांस प्लस 4 का 15वां एपीसोड था। रेमो स्कॉड राउंड में पद्मश्री शोभना नारायण ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्हें कथक क्वीन भी कहा जाता है। रेमो ने शोभना नारायन को 10 अंक दिए।जिसके बाद इस राउंड में जीत हासिल करने के लिए टीम शक्ति से द वेटरन्स टीम धर्मेश से वी अनविटेवल और टीम पुनित से आंचल ने धमाकेदार डांस किया। इस राउंड में द वेटरन्स ने मेरा है जलवा गाने पर शानदार डांस किया। इसके बाद टीम पुनित से आंचल ने छू के बोले ना छूना मुझे गाने पर तो जैसे धमाका ही कर दिया। आंचल के मूव्स देखकर शोभना नारायण हैरान रह गईं। फिर बारी आई टीम धर्मेश से वी अनविटेवल की, जिन्होंने तमंचे पे डिस्को गाने पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।डांस देखकर शोभना नारायण ने कहा, तीनों ग्रुप के डांस को देखकर मैं हैरान हूं। आंचल से उन्होंने पूछा, क्या आपका शरीर रबड़ का बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने तीनों ग्रुप की तारीफ की। शोभना के बाद रेमो ने भी आंचल की जमकर तारीफ की। तीनों ग्रुप के डांस को देखकर रेमो कंफ्यूज हो गए कि विजेता किसे घोषित किया जाए, बाद में उन्होंने इस राउंड में तीनों टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया। बता दें कि टीम पुनित से इस राउंड में आंचल और सुजन की जोड़ी को डांस करना था लेकिन सुजन को पिछले सप्ताह रिहर्सल के दौरान चोट लग गई थी। चोट के बावजूद सुजन ने पिछले सप्ताह दर्द में ही डांस किया था। लेकिन वे इस सप्ताह डांस करने के लायक नहीं थे। उन्हें डॉक्टर ने एक सप्ताह रेस्ट के लिए कहा है। इस वजह से टीम पुनित से आंचल ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके लिए पुनित ने सुपर जज रेमो डिसूजा, कैप्टन धर्मेश और शक्ति से अनुमति ली। तीनों के ऐतराज नहीं होने पर आंचल ने अकेले ही धमाकेदार प्रस्तुति दी। शो में सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KK5oEp

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top