धमाकेदार है Bollywood फिल्म लिटिल बॉय का ट्रेलर, देखें वीडियो

Mohit
0

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म लिटिल बॉय का ट्रेलर धमाकेदार है। फिल्म का ट्रेलर 10 दिसंबर को रिलीज किया गया है। फिल्म के डायलॉग दमदार हैं। ट्रेलर को अबतक 77,572 बार देखा जा चुका है। सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में हुई है। फिल्म को ईटानगर, जिरो वैली जैसे लोकेशन्स पर शूट किया गया। फिल्म रेबेका चांगिक्का द्वारा बनाई गई है।लिटिल बॉय एक छोटे बच्चे की संघर्ष की कहानी है। शिरज हेनरी के निर्देशन में बनी फिल्म में यजुवेंद्र प्रताप सिंह, रश्मी मिश्रा, रोज़ लोंगचर, चूझो झोकोई और शिशिर शर्मा मुखय भूमिका में हैं। बता दें कि रोज़ लोंगचर नागा कलाकार हैं जो कि फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं उनके अलावा कई अन्य कलाकार नागालैंड से हैं।फिल्म का संगीत अबुज़र ने दिया है और बोल अराफत महोम्मद ने लिखे हैं। आपको बतां दें कि फिल्म लिटिल ब्वाॅय को यू श्रेणी में रखा गया है। यह जनवरी 18, 2019 में रिलीज होने जा रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A3ypae

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top