
मशहूर बॉलीवुड सिंगर ए.पापोन महंता भी विवादित नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ है। उन्होंने बिल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। आपको बता दें कि इससे पहले मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग ने बिल के खिलाफ फेसबुक पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नाम खुला पत्र लिखा था। जुबीन के पत्र का समर्थन करते हुए पापोन ने कहा, अगर बिल पारित हुआ तो इससे असम की कल्चर खतरे में पड़ जाएगी। उधर मुंबई में काम कर रहे असम व पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के 50 प्रोफेशनल्स ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिल के विरोध में इन लोगों ने गुरुवार शाम मुंबई में मार्च निकाला। इन प्रोफेनल्स में फिल्म मेकर्स, सिंगर्स, म्यूजिक कम्पोजर्स शामिल हैं। इसके अलावा कॉरपोरेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों और छात्रों ने भी बिल के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। इन लोगों ने नॉर्थ ईस्ट मुंबईकर फोरम बना रखा है। दादर के शिवाजी पार्क में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। बाद में इन लोगों ने एक रैली निकाली। इनके हाथ में प्लेकार्ड्स और फ्लेक्स थे। प्रदर्शन में जो लोग शामिल हुए उनमें फिल्ममेकर रीमा बोराह और मशहूर साउंड डिजाइनर अमृत प्रीतम शामिल थे, जो असम से हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहर लाल नेहरू और जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में पढऩे वाले छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पारित हो चुका है लेकिन राज्यसभा में लटक गया। विरोधी दलों के साथ साथ भाजपा की सहयोगी पार्टियां भी विरोध कर रही है। इनमें जदयू और शिवसेना शामिल है। बिल के विरोध में असम गण परिषद भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ चुकी है। नागरिकता संशोधन बिल में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक अत्याचार के शिकार हिंदुओं, सिखों, जैनियों, पारसियों, बौद्धों और ईसाईयों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ChJiVW

