
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में रविवार को प्रसारित हुए शो में आंचल और सुजन की जोड़ी ने एक बार फिर अपने अनोखे परफॉर्मेंस से जजेस का दिल जीत लिया। 6 जनवरी को प्रसारित होए शो में आंचल और सुजन ने अर्बन और कंटेम्पररी डांस स्टाइल से स्टेज पर धमाल मचा दिया। उन्होंने फिल्म एबीसीडी 2 के सुन साथिया गाने पर शानदार डांस किया।दोनों की परफॉर्मेंस के बाद शक्ति और रेमो ने आंचल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। जहां उनके एक्सटेंशन और एक्सप्रेशन्स की रेमो ने जमकर तारीफ की, तो वहीं शक्ति ने आंचल की खूबसूरती की तारीफ करने में पीछे नहीं हटीं। यहीं नहीं उन्होंने दोनों की जोड़ी को परफेक्ट जोड़ी के टाइटल से भी नवाजा। बता दें कि इस परफॉर्मेंस के लिए दोनों की जोड़ी को रेमो ने 10 मार्क्स दिए।आपको बता दें इस हफ्ते का एपिसोड एक सरप्राइज एपीसोड था। जहां हर डांसर के लिए एक सरप्राइज मौजूद था। जब बात आई आचंल की तो रेमो ने आचंल के पिता को स्टेज पर बुलाकर उन्हें एक-दो नहीं बल्कि कई सारे परफ्यूम गिफ्ट किए और इसके लिए उन्होंने रेमो का शुक्रिया भी अदा किया। बता दें कि आंचल ने एक एपिसोड के दौरान ये शेयर किया कि उनके पिता को परफ्यूम का बेहद शौक है पर पैसे की कमी और आंचल की ख्वाहिशों को पूरा करने के चलते वो अपने इस शौक को कभी पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद बारी आई सुजन की, रेमो ने सुजन की मां को सरप्राइज दिया। आपको बता दें कि रमो ने सुजन की मां को नेपाल में सुजन के नाम से एक स्टूडियो सरप्राइज के तौर पर गिफ्ट किया है।गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QGp90Z

