
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में इस हफ्ते लीजेंड चैलेंज का आखिरी वीक था। शो में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित आईं। शो में डांसरों के परफॉर्मेंस देखकर माधुरी ने जमकर तारीफ की। इस हफ्ते बैटल चैलेंज राउंड में टीम पुनीत के आंचल और सुजन का मुकाबला टीम धर्मेंस के बी-अनबीटेवल से हुआ। इस राउंड आंचल-सुजन ने कर हर मैदान फतेह गाने पर धामकेदार डांस किया। वहीं बी- अनबीटेवल ने बच के तू रहना गाने धमाकेदार एक्ट किया। लेकिन इस राउंड को टीम पुनीत के आंचल-सुजन में जीत दर्ज की आैर बी-अनबीटेवल बस एक चूक से पीछे रह गए। धमाकेदारर परफॉर्मेंस देखकर रेमो अपने सीट से उठ खड़े हो गए। शो के होस्ट राघव ने कहा मेरे हिसाब से यह इस सीजन का सबसे खतरनाक बैटल था। वहीं जज शक्ति ने कहा दोनों का परफॉर्मेंस कड़क था। बी-अनबीटेवल ने एक-दो गलतियां की है। लेकिन आंचल-सुजन एक्सेप्शन थे। इसके बाद सुपर जज रेमे ने आंचल-सुजन को विजेता घोषित कर दिया।गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sq5MzD

