
नीलांचल पहाड़ स्थित विख्यात शक्ति पीठ मां कामाख्या धाम में रविवार सुबह बॉलीवुड की जनप्रिय अभिनेत्री कंगना राणावत मां की आशीष लेने के लिए पहुंची । आपको बता दे कि कंगना चिरांग में चल रहे दैजोंग उत्सव में हिस्सा लेने के लिए गुवाहाटी पहुंची है। उन्होंने कहा कि असम की सुंदरता उन्हें मोहित करती है क्योंकि वह खुद पहाडों की लड़की है । वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री कंगना रानावत गत सोमवार को ग्रिनउड़ रिसोर्ट में सिग्नेचर मास्टर क्लास नामक एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि यदि आपमें महत्वाकांक्षा है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता । उन्होंने कहा कि असम मुझे अपने घर जैसा लगता है ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LU2ptD

