
मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन आैर उनकी सुंदर पत्नी अंकिता ने नए साल 2019 का स्वागत बड़े प्यार से किया। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरे भी शेयर की। हालही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों की परछार्इ दिख रही है। तस्वीर में मिलिंद आैर अंकिता समुद्र के किनारे खड़े हैं। पिछले साल 22 अप्रैल को की थी शादीदोनों ने पिछले साल 22 अप्रैल को अलीबाग में शादी की थी। तब इनकी शादी की तस्वीरों को लोगों ने काफी पसंद किया था. दोनों मेराथन रनर हैं. पर इससे ज्यादा लोगों को इस बात में दिलचस्पी रही कि दोनों के बीच काफी ज्यादा उम्र का गैप है। असम की रहने वाली हैं अंकिताअंकिता असम की रहने वाली है। इसलिए अलीबाग में इनकी शादी हुई तो महाराष्ट्रियन और असामी रीति-रिवाजों से संपन्न की गई थी। इसमें इनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने शिरकत की थी। दोनों काफी फिटनेस फ्रीक भी हैं और मैराथन की कई फोटोज शेयर करते रहते हैं। मिलिंद आैर अंकिता दोनों मैराथन धावक हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H6mOgy

