Salman Khan Birthday: सीएम पेमा खांडू ने इस अंदाज में भाईजान को किया विश

Mohit
0

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बॉलीवुड के भाईजान और सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन पर बधार्इ दी आैर उन्हें अरुणाचल प्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि सलमान खान ने गुरूवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर काफी ज्यादा धूम मची हुई थी। सोशल मीडिया पर एक्टर्स से लेकर क्रिकेटर तक सभी ने सलमान खान के जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएँ भेजी हैं। मुख्यमंत्री खांडू ने ट्वीट करके सलमान को जन्मदिन की बधार्इ दी। उनके अच्छे स्वास्थ्य आैर सफलता कामना की। साथ ही उन्होंने लिखा कि भार्इजान आपने अरुणाचल के लिए जो कुछ भी किया है उसके लिए शुक्रिया। उन्होंने कहा कि वे सलमान को दोबारा अरुणाचल लाने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि इससे पहले सलमान खान 22 नवंबर को मेचुका एडवेंचर फेस्टिवल का हिस्‍सा बनने के लिए यहां पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सलमान के साथ अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ah17o0

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top