Dance Plus 4: आंचल-सुजन ने गोविंदा के गाने पर बांधा समां, देखें वीडियो

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में इस हफ्ते (22 दिसंबर) बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आए। शो में डांसरों के परफॉर्मेंस देखकर गोविंदा ने जमकर तारीफ की। इस हफ्ते आंचल और सुजन ने शो में अपने स्टाइल से अलग गोविंदा पर फिलमाया गया नीचे फूलों की दुकान ऊपर गोरी का मकान गाने पर शानदार डांस किया। दोनों ने अपने डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया। दोनों के परफॉर्मेंस देखकर गोविंदा ने अपने अंदाल में कहा, इतनी खूशी.. इतनी खूशी मुझे आज तक नहीं हुई... और ऐसी परफॉर्मेंस... ऐसी परफॉर्मेंस मैने आज तक नहीं देखी। वाह! क्या नजारा था... वाकई में ये नजारा ही था। उन्होंने कहा, मैंने सुना था गंधर्व हुआ करते थे... लेकिन आपलोगों ने बिल्कुल गंधर्व की तरह डांस किया। गोविंदा के अलावा सुपर जज रेमो डीसूजा और जज धर्मेंस ने भी आंचल-सुजन की जमकर तारीफ की। बता दें कि पिछले हफ्ते ऋषभ शर्मा, वर्तिका झा, आंचल और सुजन ने रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण को उनकी शादी के लिए ट्रिब्यूट दिया था। चोरों कलाकार ने फिल्म रामलीला और बाजीराव मस्तानी के गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया था। गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CyyhRH

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top