लाइव कंसर्ट में फरहान अख्तर ने बांधा समा, देर रात तक झूमे लोग

Mohit
0

फेस्ट ( भुवनेश्वर सिटी फेस्टिवल) का आयोजन भुवनेश्वर डेवलपमेंट ऑथोरिटी और ओडिशा टूरिज्म द्वारा किया जा रहा है । यह फेस्टिवल आज शाम एक नई ऊंचाई पर पहुंचा जब बॉलीबुड स्टार, सिंगर, गीतकार, निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर ने एक दमदार परफार्मेंस की । 30 हजार से अधिक लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ फरहान का स्वागत किया । फरहान ने अपने साथी के साथ स्टेज संभाला । उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा से मशहूर कविता तो जिंदा हो तुम सुनाई । अख्तर की आवाज ने दर्शकों को और- और को मांग के लिए मजबूर कर दिया । जब उन्होंने अपनी म्यूजिकल हिट फिल्प रॉक ऑन से सिंदबाद द सेलर गाया तो दर्शकों को उनकी खूब प्रशंसा की । जश्न यहीं समाप्त नहीं हुआ। फरहान अख्तर ने अपने गानों से दर्शकों को बांधकर रखा । मैं ऐसा क्यों हूं , जेडएसएमडी कविता का एक और हिस्सा, मंजर नया, पिछले सात दिनों में गाकर दर्शकों को खुब नचाया । वे उनके परफार्मेंस पर नाच रहे थे, गा रहे थे और अख्तर की जादुई स्टेज उपस्थिति से आकर्षित होकर अपनी सीट से उछलकर जमकर थिरक रहे थे । खवाबों के परिदें और तुम हो तो पर अख्तर को लाइव देखना बेहद सुखद था । समावेशन की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए फेस्ट में आज वर्किंग वीमेंस हॉस्टल की 100 महिलाओं की उपस्थिति दर्ज की गई, जिन्होंने फरहान अख्तर की परफार्मेस का जमकर लुफ्त उठाया ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2A88sX2

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top