
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में इस हफ्ते बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन के लिए आए। शो में रणवीर सिंह ने चार चांद लगा दिया।शो में ऋषभ शर्मा, वर्तिका झा, आंचल और सुजन ने धामल ही कर दिया। सभी ने रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण को उनकी शादी के लिए ट्रिब्यूट दिया। चोरों कलाकार ने फिल्म रामलीला और बाजीराव मस्तानी के गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया। रणवीर सिंह, सारा, सुपर जज रेमो डीसूजा, पुनीत, शक्ति और धर्मेश सभी अपनी सीट छोड़ कर उठ खड़े हो गए। ऋषभ ने ततड़-ततड़ गाने पर, वर्तिका ने ढोल बाजे गाने पर तो वहीं आंचल और सुजन ने लहु मुंह लग गया गाने पर धमाकेदार डांस किया। इसके बाद चारों का डांस डायलॉग के साथ लाल इश्क गाने पर खत्म हुआ। इस धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के बाद रणवीर ने कहा ये फरमॉर्मेंस मेरे लिए काफी स्पेशल था। बता दें कि ये चारों कलाकार शो के टॉप-8 में पहुंच चुके हैं। इस एपिशोड में टॉप-8 के लिए दो और डांसरों का चयन किया गया। गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PMoXNi

